Showing posts with label जिन्दगी की कीमत(price of life). Show all posts
Showing posts with label जिन्दगी की कीमत(price of life). Show all posts

Sunday, 10 April 2016

जिन्दगी की कीमत(price of life)



दुलीचंद नगर के सबसे अमीर लोगों में से थे। पैसा तो बहुत कमाया लेकिन मान सम्मान नहीं कमा पाए। कहने को तो इतना पैसा था कि पूरा नगर खरीद लेते लेकिन कभी किसी जरूरतमंद की मदद नहीं की।धीरे धीरे दुलीचंद ने 50 करोड़ की संपत्ति इकट्ठी कर ली, दिन रात सोच सोच कर बहुत खुश होता कि मेरे पास 50 करोड़ रुपये हैं। दुलीचंद ने पूरा जीवन केवल पैसे कमाने में निकाल दिया, ना कभी अच्छे कपड़े पहने और ना ही कभी कोई शौक पूरा किया।पैसे कमाने का जूनून इस कदर सवार था अपने खुद के जीवन की कोई सुध बुध ना रही, बस पैसा ही दुलीचंद का जीवन बन चुका था।एक रात को कमरे में दुलीचंद आराम से सोये हुए थे, अचानक वहां यमराज का दूत आया,दूत बोला – तुम्हारी उम्र पूरी हो चुकी है, तुम्हें यमराज ने बुलाया हैदुलीचंद – लेकिन मैंने तो अभी जीवन सही से जिया भी नहीं है, कृपया मुझे मत ले जाइयेदूत – नहीं तुम्हें जाना होगादुलीचंद – मेरे पास बहुत पैसा है मैं तुम्हें 10 करोड़ दूंगा मुझे 1 साल और जीने दोदूत नहीं मानादुलीचंद बेचारा गिड़गिड़ाते हुए बोला – मैं 20 करोड़ दूंगामुझे 1 महीना जीने दोदूत फिर भी नहीं मानादुलीचंद दया की भीख मांग रहा था – मैं पूरे 50 करोड़ दे दूंगा मुझे 1 घंटा और जीने दोदूत फिर भी नहीं मानादुलीचंद – ठीक है मैं एक पत्र लिखना चाहता हूँ, मुझे बस एक पत्र लिख लेने दोदूत मान गयादुलीचंद ने तेजी से कलम उठाई और एक पत्र लिखा –ये पत्र जिस किसी को भी मिले वो मेरा ये सन्देश लोगों को बताये –“मैंने पूरा जीवन मेहनत करके 50 करोड़ रूपए इकट्ठे किये लेकिन इतनी बड़ी रकम से भी मैं अपने जीवन का 1 घंटा भी नहीं खरीद सका। इस जीवन का हर क्षण अमूल्य है, इसकी कोई कीमत नहीं है। जब तक जीवन हैं भूरपूर जियें दूसरों की मददकरें, हमेशा खुश रहें। बीता समय कभी वापस नहीं आता, आप अपनी पूरी संपत्ति देकर भी अपने जीवन का बीता समय नहीं खरीद सकते”दुलीचंद का ये पत्र वाकई दिल छू लेने वाला है, ये सन्देश केवल एक कहानी नहीं है बल्कि ये सन्देश जीवन की सच्चाई है। आप कितने भी पैसे कमा लें लेकिन जीवन का एक पल भी आप नहीं खरीद सकते। ये जीवन तो अमूल्य है, भरपूर जियें…………………………क्या वाकई आपने इस कहानी से कुछ सीखा? इस कहानी का आप पर क्या प्रभाव हुआ ये हमें नीचे कमेंट में लिखकर जरूर बताएंधन्यवाद

Ladka ladki funny joke

लड़का (लड़की से) : तुम्हारी शर्ट फटी हुई है… लड़की : तुम नहीं समझोगे… ये आजकल का फैशन है… लड़का : क्या यार ! साला तुम फाड़ो तो फैशन और हम...