Showing posts with label 2016 joke. Show all posts
Showing posts with label 2016 joke. Show all posts

Thursday, 19 May 2016

Healthy jokes

Ntomy jokes
Tips for good health joke
दोस्तो आज हम शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय बताएँगे।

आज हमारे शरीर में धूल-मिट्टी, धुआँ, दूषित पानी, जहर युक्त फल एवं सब्जी से हमारे अंदर अनेक कीटाणु प्रवेश कर रहे हैं। इस सबसे बचने का एक ही उपाय है और वह है "शराब" जिसके चार पैग लगाते ही सारे कीटाणु मर जाते हैं और शरीर पूरी तरह से तरो-ताजा रहता है।

इस औषधी का उपयोग करने की विधि:

शाम को अपना सारा काम पूर्ण करने के बाद, दो गिलास लें व एक अच्छी कंपनी की शराब की बोतल लें और बर्फ और सोडा पानी और नमकीन काजू बादाम वगैरह और मुझे फोन कर के बुलायें। ताकि आप को एक अच्छा साथ मिल सके और आपका जीवन आनंद पूर्वक बीते।

यह बात अच्छी लगे तो अपने इष्ट मित्रों के साथ शेयर करें और उन्हें भी लाभ उठाने का मौका दें।

धन्यवाद!

Monday, 16 May 2016

Best pati patni hindi joke

Ntomy hindi joke

Pati patni funny jokes

एक दिन एक औरत अपने प्रेमी के साथ घर में थी कि अचानक से उसके पति ने बाहर आवाज़ लगा दी। औरत ने अपने प्रेमी को जल्दी जल्दी अलमारी में छिपा दिया।

पति घर में दाखिल हुआ और पूछा, "क्या हुआ, दरवाज़ा खोलने में इतना समय क्यों लगा दिया?"

औरत ने घबराते हुए जवाब दिया, "नहीं वो मैं अलमारी में कपडे रख रही थी।"

थोड़ी देर बाद औरत ने पति कहा,"चलो खाना खा लेते हैं।"

जब वे खाना खा रहे थे तो पति को अलमारी में कोई आवाज सुनाई दी, तो उस ने अपनी पत्नी से पूछा,"ये क्या है डार्लिंग?"

औरत: कुछ नही जैकेट होगी।

कुछ समय बाद फिर उसे वही आवाज सुनाई दी, पति ने फिर चिढ़कर कहा, "अरे ये फिर से आवाज हुई?"

औरत: कुछ नही जैकेट है।

थोड़ी देर बाद पति को फिर वही आवाज सुनाई दी, तो वो गुस्से में उठकर बोला, "मैं ही देखता हूँ ये क्या है और अगर ये जैकेट नही हुई न तो तुम्हें बहुत पछताना पड़ेगा।"

औरत पूरी तरह से घबरा गयी।

पति ने जैसे ही अलमारी का दरवाजा खोला तो एक आदमी उसकी ओर पिस्तौल ताने खड़ा था। पति ने चुपचाप अलमारी का दरवाजा बंद किया और बोला, "अरे डार्लिंग सच में जैकेट ही है।"

1 2  3  4  5  6  7  8  9  10  11  12  13  14  15  16  17  18  19  20  21  22  23  24  25  26  27  28  29  30  31  32  33  34  35  36  37  38  39  40  41  42  43  44  45  46  Next
Page(1/46)

Ladka ladki funny joke

लड़का (लड़की से) : तुम्हारी शर्ट फटी हुई है… लड़की : तुम नहीं समझोगे… ये आजकल का फैशन है… लड़का : क्या यार ! साला तुम फाड़ो तो फैशन और हम...