Showing posts with label skin care. Show all posts
Showing posts with label skin care. Show all posts

Thursday, 8 September 2016

मच्छरों के काटने से परेशान तो घर में जलाएं कपूर, जानें और भी गुण

अगर आपको होम-क्लीनर की तलाश है तो कपूर एक बेहतरीन विकल्प है। इसके इस्तेमाल से घर की बदबू तो दूर हो जाती है।

वहीं अगर आपके घर में कीड़े-मकोड़े और कॉकरोच हैं तो वो भी भाग जाएंगे।कपूर का इस्तेमाल रूम फ्रेशनर के रूप में किया जा सकता है। इससे घर में ताजगी आती है और बदबू दूर हो जाती है।

हालांकि घरों में पूजा में ही किया जाता है, लेकिन कपूर के फायदे जानकर आप चोंक जाएंगे। इसका इस्तेमाल बालों की रूसी और इंफेक्शन दूर करने और दांत के दर्द में भी कियाजा सकता है।

अगर आप बाजार में बिकने वाले आर्टिफिशियल रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं तो उसे अब भूल जाएं। कमरे में एक खुली जगह पर दीये में कपूर जलाएं। कुछ ही देर में उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी। कपूर कीटाणुओं की सफाई का एक बेहतरीन उपाय है। आपको बता दें ये हवा में मौजूद बैक्टीरिया का भी सफाया करने में मददगारहै।बरसात के सीजन में खासतौर पर रोजाना कपूर जलाना चाहिए।

इससे घर के भीतर की हवा फ्रेश बनीरहेगी। ये एक बेहतरीन और नेचुरल कीटाणुनाशक है. इससे स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।अगर आपके घर में बहुत अधिक चीटियां और खटमल हो गए हों तो कपूर के इस्तेमाल से उन्हें भगाया जासकता है।

बरसात के मौसम में मच्छर होना आम बात है। कपूर के धुएं से मच्छर भी दूर भागते हैं।

हैल्दी रहना है तो ब्रेकफास्ट में ये भूलकर भी न खाएं

ब्रेकफास्ट आपके डेली मील का अहम हिस्सा है, अगर उसमें हैल्दी फूड ले रहे हैं तो यह कैंसर और डायबिटीज से बचाता है। लेकिन कई बार ब्रेकफास्ट में हम छोटी-मोटी गलतियां कर देते हैं ऐसी चीज खा लेते हैं जो ब्रेकफास्ट के लिए बिल्कुल नहीं है।

ऐसा फूड खाने से बचें जो तेजी से आपकी ब्लड शुगर को बढ़ाए और फिर तेजी से उसे डाउन करे। ऐसे अनाज और बेकरी प्रोडक्ट्स को खाने से बचें।

फाइबर और प्रोटीन युक्त हैल्दी फूड लें।अलसी या अखरोट साथ में लें।डिब्बाबंद प्रोडक्ट्स, और शुगर की परत चढ़े पदार्थो से परहेज करें। घर के बने सैंडविच को खाएं, बाजार में मिलने वाले सैंडविच में अंडा, मीट, पनीर और टोस्ट का संतुलित मिश्रण होता है।इसे खाने से फैट बढ़ता है।

इसलिए घर में हैल्दी वेजीटेबल्स से बना सैंडविच खाएं। ब्रेकफास्ट में स्मूदी के बजाय छाछ, बादाम या स्किम्ड मिल्क और फल खाएं। यह ज्यादा हैल्दी होता है।

Wednesday, 27 April 2016

15 मिनट में त्वचा में निखार लाने के उपाय( glow in 15 minuts)

सुन्दर व आकर्षक दिखने की चाह हर कोई रखता हैं।

स्टीम की मदद से आप चेहरे पर तुरंत ग्लो ला सकती है।

मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता और गंदगी निकलती है।

एक्सफोलिएशन से मृत त्वचा को हटाया जाता है।


मानसून में त्वचा का रखें ख्यालम्र के हर पड़ाव में सुन्दर व आकर्षक दिखने की चाह हर कोई रखता हैं। हर किसी की ख्वाहिश होती है, उसकी त्वचा खूबसूरत और चमकदार बने और जब भी आप किसी पार्टी या शादी में जाएं तो सबकी नजर उसी पर ही हो। लेकिन आजकल धूल-मिट्टी और प्रदूषण में यह कहां संभव हो पाता है। ऐसे में आपको त्वचा का खास खयाल रखना पड़ता है जिससे त्वचा कीप्राकृतिक चमक बनी रहे। अगर आप भी त्वचा में जल्द निखार लाना चाहती हैं, तो यहां दिये उपाय की मदद से आप 15 मिनट में निखार ला सकते हैं।





स्टीम

आप स्टीम की मदद से खूबसूरत व मुलायम त्वचा पाने के साथ चेहरे पर तुरंत ग्लो ला सकती है। स्टीमिंग से त्वचा के रोमछिद खुल जाते हैं जिससे त्वचा के अन्दर तक का मैल साफ हो जाता है। स्टीम करने के लिए आपको एक बर्तन में पानी गर्म करें। नर्म कपड़े में लपेटकर दो चम्मच गुलाब की सूखी पंखुडि़यां और दो चम्मच रोजमैरी की पत्तियां इसमें डालें। पानी को भाप निकलने तक ठंडा होने दें ताकि वह छूनेलायक हो जाए। अब तौलिए को इस पानी में भिगोकर हल्का-सा निचोड़ लें। फिर इसे अपने चेहरे की त्वचा पर हल्के हाथ से थपथपाते हुए दबाएं। ऐसा पांच मिनट तक करें।




मसाज

इसके बाद त्वचा की मसाज करें। चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए नियमित समय पर मसाज करते और कराते रहना बेहद जरूरी है। मसाज से त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और गंदगी बाहर निकलती है। मसाज कराने से त्वचा में ग्लो बना रहता है और साथ ही त्वचा को पोषण भी मिलता रहता है। अपनी अंगुलियों के पोर पर मसाज ऑयल की कुछ बूंदे लगा लें। फिर इसे अपने चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर ले जाते हुए लगाएं। मसाज के दौरान चेहरे के कुछ हिस्सों जैसे आंखों के नीचे, गाल के उभरे हुए भाग पर, जबड़े के चारों ओर, गर्दन पर और कान के पीछे हल्का दबाव डालें


।एक्सफोलिएट

एक्सफोलिएटका इस्तेमाल करके बेजान त्वचा से मुक्ति पाएं और रंगत निखारें। स्किन एक्सफोलिएशन में हल्के हाथ से त्वचा को रगड़ कर डेडस्किन यानी मृत त्वचा कोहटाया जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और मॉइश्चराइजर व क्रीम त्वचा में अच्छे से जज्ब हो कर त्वचा को मुलायम बनाती हैं। त्वचा को एक्सफोलिएट करने सेपहले माइल्ड सोप की मदद से चेहरे धो लें, जिससे त्वचा से मेकअप व क्रीम साफ हो जाए। हमेशा स्क्रब करने से पहले त्वचा को हल्का गीला रखें। अब हल्के हाथ से गोलाई में रगड़कर त्वचा साफ करें। फिर पानी से चेहरा धोएं और थपथपा कर सुखा लें।

एक्सफोलिएट से त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाने के लिए 1 छोटा चम्मच शहद, 2 छोटे चम्मच चंदन पाउडर व खसखस लें। इन्हें मिला कर स्क्रब की तरह इस्तेमाल में लाएं। इसके इस्तेमाल से त्वचा ना केवल चमकदार बनती है, बल्कि त्वचा को पोषण भी मिलता है। इसके अलावा आजकल मार्केट में तरह-तरह की एक्सफोलिएशन क्रीम उपलब्ध हैं, जिनमें ओटमील जैसे तत्व मौजूद हैं। ये त्वचा के लिए फायदेमंद रहती है। और त्वचा पर तुरंत ग्लो लाती है।मॉइश्चराइजरमॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा मुलायम बनी रहेगी।

मॉइश्चराइजर त्वचा की खोई नमी तो लौटाता ही है साथ ही इसे और नुकसान होने से भी बचाता है। धूप, धूल और मौसम की तीखी मार से बचाते हुए मेकअप की नमी बनाए रखता है। एक ओर जहां यह ड्राई स्किन के लिए मददगार साबित होता है वहीं दूसरी तरफ तैलीय स्किन के लिए ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर बेहतर विकल्प हैं।इस तरह से स्टीम, मसाज, एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइजर को करने से आप 15 मिनट में निखार पा सकती हैं।

आइस क्यूब से ऐसे बंद करें खुले रोमछिद्र (use of ice cube )

आइस क्यूब थेरेपी एक तरह की फेशिअल थेरेपी है।ये रोमछिद्र को मिनीमाइज करने में मदद करता है।इसे चेहरे पर घुमाकर गर्दन तक में लगाएं।मेकअप करने से 5 या 10 मिनट पहले प्रयोग करें।आइस क्यूब थेरेपी का उपयोग कहीं भी और किसी भी मौसम में आप कर सकते हैं। और ये आपकी चेहरे में चमक लाएगी

इसके लिए आप वेरोनिका को ही ले लीजिए। वेरोनिका की त्वचा ऑयली थी। पार्टी के लिए किया गया मेकअप पार्टी में पहुंचने तक ही पसीने से बह जाता था।फिर उसकी दोस्त ने उसे इस ठंडे फेशियल थैरेपी मतलब आइस क्यूब थेरेपी के बारे में बताया। एक बार इस्तेमाल करने के बाद वेरोनिका इसे बार-बार इस्तमाल करती हैं।आइस क्यूब खुले हुए रोमछिद्रों को बंद करने में मदद करते हैं जिससे पसीना नहीं निकलता और धूल-कण भी त्वचा के अंदर नहीं जाते। इससे त्वचा रिफ्रेश होती है और चेहरे पर ग्लो आती है। इस थैरेपी से चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। बर्फ केवल एक ही जगह अप्लाई नहीं करें। बर्फ को पूरे चेहरे पर घुमाएं और गर्दन पर भी इस्तेमाल करें। मेकअप करने से 5 या 10 मिनट पहले अगर चेहरे या गर्दन पर आइस क्यूब लगाईं जाए तो मेकअपज्यादा वक्त तक टिका रहता है।


थ्रेडिंग के वक्त

कई लोगों कोथ्रेडिंग कराने के वक्तबहुत ज्यादा दर्द देता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो आइस क्यूब थैरेपी का इस्तेमाल करें। इसके लिए थ्रेडिंग कराने से पहले आईब्रो के ऊपर और आंखों के आस-पास बर्फ घिसें। बर्फ घिसने के पंद्रह मिनट बाद आईब्रो सुखने दे। अब आप थ्रेडिंग करें। आपको पहले की तुलना में बहुत कम दर्द होगा। साथ ही अगर आपकी त्वचा थ्रेडिंग या वैक्सिंग करानेके बाद लाल पड़ जाती है तो उस त्वचा पर बर्फ घिसे।






रिंकल्स कम करे

चेहरे पर आइस क्यूब थैरेपी के इस्तेमाल से ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे चेहरे पर ग्लो आती है। जिससे कि चेहरे की मांसपेशियां और कोशिकाएं रिलेक्स और फ्रीज होती हैं जिससे रिंकल और बढ़ती उम्र के निशान कम करने में भी मददगार होता है। अधिक बेहतर रिजल्ट के लिए आपफ्रूट जूस को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा लीजिए। अब इस फ्रूट जूस के क्यूब को चेहरे पर अप्लाई कीजिए।




डार्क सर्कल के लिए

डार्क सर्कल हटाने के लिए मार्केट में मिल रहे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर के थक गए हैं और फिर भी ये डार्क सर्कल ठीकनहीं हो रहे हैं तो आज ही इन्हें बाय कहें और आइस क्यूब थैरेपी आजमायें। इसकी सबसे अच्छी बात है कि ये कारगर भी है और सेफ भी।
डार्क सर्कल हटाने के बेहतर रिजल्ट के लिए आप खीरे के रस और गुलाब जल को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा लें। इससे डार्क सर्कल की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।






मुंहासे दूर करें

गर्मी में पिंपल या मुंहासों की अधिक समस्या होती है। इसके लिए चेहरे पर लाल निशान आते ही उस पर बर्फ अप्लाई करें। मुंहासों में बेहतर रिजल्ट के लिए नीम या पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा सकते हैं। इससे मुंहासे बढ़ेंगे नहीं और पहले के मुंहासों के दाग भी साफ हो जाएंगे। जिससे चेहरा साफ होजाएगा।

Ladka ladki funny joke

लड़का (लड़की से) : तुम्हारी शर्ट फटी हुई है… लड़की : तुम नहीं समझोगे… ये आजकल का फैशन है… लड़का : क्या यार ! साला तुम फाड़ो तो फैशन और हम...