तकनीक के इस दौर में ज्यादातर लोग अपना वक्त मोबाइल या लैपटॉप पर बिताते हैं। ऐसे में आंखों पर असर होना सामान्य है नतीजा आंखों की सूजन, डार्क सर्कल और उनमें थकान हो जाती है। शुरुआती दौर में ही अगर इन समस्याओं पर ध्यान ना दिया जाए तो यह बढ़ भी सकती हैं।हमारी आंखे अनमोल हैं। इनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी। हेल्दी डाइट के साथ-साथ आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज भी आंखों की थकान दूर कर इसे स्वस्थ रखती है। इसके अलवा भी ऐसी बातें हैं जो आंखों को आराम पहुंचाने में मददगार साबित होती हैं।
फल और सब्जियों का सेवन करें-
हेल्दी डाइट के अभाव में आंखे थकी-थकी सी लगती है। अपनी डाइट में सुधार कर आप अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाने से आंखे स्वस्थ रहती है और आपको थकावट से राहत मिलती है।
पर्याप्त नींद लें-
आंखों को आराम देने के लिए पूरी और गहरी नींद बेहद जरूरी है। कई बार नींद की कमी के कारण आंखों में सूजन आ जाती है और आंखे से थकावट झलकने लगती है। एक सामान्य व्यक्ति को रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे ना केवल आपकी आंखें स्वस्थ रहती है बल्कि आपके पूरे शरीर की थकावट दूर हो जाती है।
हथेली की मदद लें दोनों हाथों को रगड़े और आंखों को बंद कर हाथों को आंखों पर रखे इससे थकान कम होगी। उसके बाद आंखों को खोलकर आई बाल्स को चारों दिशाओं में घुमाएं।फिर आंखे बंद कर गहरी सांस लें और रिलेक्स करें।आंखो पर रखें चम्मचदो चम्मच लें इन्हें ठंडे पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दें। इन चम्मचों को उल्टा कर आंखों पर एक मिनट के लिए रखें। चम्मच से मिलने वाली ठंडक आपकीआंखों की थकान को दूर करने में मदद करती हैं।
दूध-
ठंडा दूध थकी हुई आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको आंखों में थकान महसूस हो रही है तो तो दूध की मदद से आंखों को रिलैक्स कर सकते हैं। एक कप ठंडा दूध लें। उसमें कुछ कॉटन बॉल डालें और एक मिनट के लिए उसे भीगने दें। अब आराम से लेट जाएं और इन कॉटन बॉल को 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें।ये उपाय आपकी आंखों की थकान को दूर कर इसे स्वस्थ बनाते हैं। इन उपायों का नियमित प्रयोग आपकी आंखों की थकान को दूर कर इसे स्वस्थ बनाता है।