नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैच जीतने के बाद अक्सर देखा गया है कि वे स्टंप उखाड़ लेते है जो कई बार विरोधी टीम को यह बात नागवार गुजरती है। भारत की मेजबानी में होने वाले ट्वंटी 20 विश्वकप के लिए भी उन्होंने इसी तरह स्टंप्स उखाडऩे की उम्मीद जताई है।और पढ़ेंविदेशी धरती पर 'शतक' लगाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिये क्यों कहे जाते हैं सबसे सफल कप्तानमीडिया रिपोर्टों के मुताबिक धोनी ने एक कार्यक्रम में कहा ‘आमतौर पर मैं कोई सीरीज या टूर्नामेंट जीतने के बाद स्टंप्स उखाड़ता हूं। उम्मीद करता हूं कि इस बार विश्वकप में भी आप मुझे स्टंप्स निकालते हुए देखेंगे।' धोनी से यह पूछे जाने पर कि स्टंप उखाड़ने के पीछे उनका मकसद क्या होता है।इस सवाल पर धोनी ने कहा कि यह उनके रिटायरमेंट प्लान का हिस्सा है। यह अच्छी बात है कि उन्होंने काफी स्टंप इकट्ठा कर लिए है। हालांकि यह उन्हें नहीं पता है कि वह किस मैच से कौन सा स्टंप उखाड़कर लाए हैं। इसलिए वह रिटायरमेंट के बाद में सभी मैचों के वीडियो देखकर पता लगाएंगे कि कौन से मैच में कौन सा स्टंप उखाड़ा है। जिससे उनका समय आसानी से बीतेगा। धोनी ने कहा कि वह स्टंप पर किसी तरह का मार्क नहीं लगाते।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Ladka ladki funny joke
लड़का (लड़की से) : तुम्हारी शर्ट फटी हुई है… लड़की : तुम नहीं समझोगे… ये आजकल का फैशन है… लड़का : क्या यार ! साला तुम फाड़ो तो फैशन और हम...
-
लड़का (लड़की से) : तुम्हारी शर्ट फटी हुई है… लड़की : तुम नहीं समझोगे… ये आजकल का फैशन है… लड़का : क्या यार ! साला तुम फाड़ो तो फैशन और हम...
-
UP Wale bhaiya aur IPL दिल्ली वाले ने उततर प्रदेश के लडके से पुछा यार..ये IPL में तुम्हारी उत्तर प्रदेश के टीम क्यों नहीं खेलेती… उत्तर प्...
-
आत्मा अमर है, शारीर नश्वर है ,, ये ब्राम्हड़ का दूसरा सत्य है . . . . पहला सत्य ये है की सोनम गुप्ता बेवफा है....😂&#...
No comments:
Post a Comment